नत्थुडीह गांव से आर्म्स मामले में फरार चल रहे दो सहोदर भाई गिरफ्तार

शिकायतकर्ता बाइक से भागने लगा तो आरोपी पक्ष के लोग हथियार से लैस होकर दो बाइक से उनका पीछा किया.
लखीसराय. जिले के किऊल थाना की पुलिस ने स्थानीय थाना क्षेत्र में नत्थुडीह गांव में छापेमारी कर आर्म्स एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे इसी गांव के रहने वाले केदार यादव के दो पुत्रों राजेश कुमार एवं सौरव कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक दोनों भाई किऊल थाना कांड संख्या 51/24 मामले में आरोपी है, जो फरार चल रहे थे. नत्थुडीह गांव के रहने वाले उपेंद्र यादव के पुत्र प्रवीण कुमार ने मामले को लेकर 11 जून 2024 को किऊल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें दोनों भाई सहित कुल चार लोगों एवं दो अज्ञात को नामजद किया गया है. प्राथमिकी में शिकायतकर्ता का कहना था कि वे 10 जून 2024 को खुटुकपार गांव श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गये थे. जहां हत्या की नीयत से आरोपी पक्ष के लोग पहुंच गये. जब शिकायतकर्ता बाइक से भागने लगा तो आरोपी पक्ष के लोग हथियार से लैस होकर दो बाइक से उनका पीछा किया. शोर होने पर आरोपी पक्ष एक बाइक छोड़कर फरार हो गये. पुलिस ने जब बाइक की तलाशी ली तो एक देसी कट्टा बरामद हुआ. गुरुवार को दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. रामपुर-सुरजीचक रोड से पुलिस ने अवैध बालू लोग ट्रैक्टर जब्त किया सूर्यगढ़ा. एसआई रामबाबू राय के नेतृत्व में स्थानीय थाना की पुलिस ने रामपुर-सुरजीचक रोड में गश्ती के दौरान एक अवैध बालू ट्रैक्टर को जब्त किया है. अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले को लेकर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के मुताबिक चालक पुलिस को देखते ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




