मारपीट के दो अलग-अलग मामले का फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार
गांव के रहने वाले बैजू सिंह के पुत्र सह फरार अभियुक्त पिक्कू सिंह को गिरफ्तार किया है.
सूर्यगढ़ा. पिपरिया थाना की पुलिस ने करारी पिपरिया गांव में छापेमारी कर मारपीट के दो अलग-अलग मामले में इसी गांव के रहने वाले दो फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया है. पिपरिया थानाध्यक्ष उज्जवल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने पिपरिया थाना कांड संख्या 29/25 मामले में करारी पिपरिया गांव से इसी गांव के रहने वाले बैजू सिंह के पुत्र सह फरार अभियुक्त पिक्कू सिंह को गिरफ्तार किया है. जबकि पिपरिया थाना कांड संख्या 85/25 मामले में करारी पिपरिया गांव के रहने वाले रामेश्वर यादव के पुत्र अभियुक्त देवन यादव को गिरफ्तार गया. पुलिस द्वारा गुरुवार एवं शुक्रवार के बीच रात में दोनों अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










