सूर्यगढ़ा प्रखंड कार्यालय में लगायी गयी भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी

Updated at : 22 Feb 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा प्रखंड कार्यालय में लगायी गयी भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी

सूर्यगढ़ा प्रखंड कार्यालय में लगायी गयी भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी

विज्ञापन

26 फरवरी तक स्कूली बच्चों को मिलेगी विज्ञान की जानकारी

सूर्यगढ़ा. डीएम मिथिलेश मिश्रा के निर्देश पर शनिवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी लगायी गयी. सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को इस प्रदर्शनी का विकसित करवा कर विज्ञान की जानकारी दी जा रही है. बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप स्कूल बच्चों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा यहां बीडीओ ने स्कूली बच्चों को विज्ञान के गुर रहस्यों की जानकारी दी. प्रदर्शनी में ड्यूटी पर लगाये गये शिक्षक अजीत कुमार, मकेश्वर राम एवं अजय कुमार महतो ने बताया कि सूर्यगढ़ा प्रखंड कार्यालय में यह प्रदर्शनी 26 फरवरी तक 4 दिन रहेगा. यहां शेड्यूल बार विभिन्न विद्यालय के बच्चों को प्रदर्शनी में लाकर उन्हें विज्ञान की जानकारी दी गयी. इस संबंध में शिक्षकों ने बताया कि भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी बस में विज्ञान से संबंधित विशेष रूप से ग्रह के बारे में न्यूटन का गुरुत्वाकर्षण नियम स्वच्छ भारत अभियान, कान और त्वचा के आंतरिक भाग, पवन ऊर्जा और जल ऊर्जा, जल से बिजली बनाने की प्रक्रिया को प्रोजेक्ट के माध्यम से बड़े ही अच्छे ढंग से समझाया गया है. बच्चे प्रदर्शनी के माध्यम से विज्ञान की जानकारी पाकर हर्षित दिख रहे थे. शनिवार को शिक्षिका रीना कुमारी के नेतृत्व में सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय संस्कृत पटेलपुर के बच्चों को विज्ञान प्रदर्शनी दिखाया गया. शिक्षिका ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक में पढ़ने वाले 50 बच्चों को प्रदर्शनी दिखाने के लिए प्रखंड कार्यालय लाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन