खपरैल छत के रास्ते प्रवेश कर चोरों ने की कंप्यूटर दुकान में चोरी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jun 2024 5:52 PM

विज्ञापन

सोमवार की रात को चोरों ने थाना क्षेत्र के बड़हिया स्टेशन रोड स्थित जयमंगला कंप्यूटर सेंटर में चोरी की घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन

बड़हिया. बड़हिया में चोर लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं. चोर लगातार कहीं ना कहीं चोरी की घटना को अंजाम देना में सफल हो रहे हैं तो कही प्रयास भी जारी है. इसी बीच सोमवार की रात को चोरों ने थाना क्षेत्र के बड़हिया स्टेशन रोड स्थित जयमंगला कंप्यूटर सेंटर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. दुकान के मालिक अजंनी कुमार ने बताया कि उनके दुकान का ऊपर के छप्पर का खपरैल उखाड़कर चोर दुकान के अंदर प्रवेश कर लेमिलेशन मशीन, प्रिंटर व पांच हजार नकदी चुरा ले गये. चोरों ने दुकान में रखे एक स्टैंड फैन को क्षतिग्रस्त कर दिया. जबकि प्रशासन के द्वारा लगातार गश्ती किये जाने की बात बतायी जाती है, लेकिन इसके बावजूद घटना का अंजाम दिया जा रहा है. ग्रामीणों में चर्चा है कि थानाध्यक्ष रहे चंदन कुमार सभी चोर व असामाजिक लोगों को थाना क्षेत्र से बाहर भगाये हुए थे. उनके जाने के बाद से ही सभी लोग पुनः बड़हिया थाना क्षेत्र आ गये हैं और चोरी के घटना को अंजाम देने में सफल हो रहे हैं. ग्रामीणों ने कहा कि अगर बड़हिया थाना की पुलिस जल्द ही इस पर रोक नहीं लगाती है तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा. वहीं इस संबंध में बड़हिया थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि चोरी की घटना घटी है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. जल्द की चोर की गिरफ्तारी कर ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन