अफवाहों पर नहीं दे ध्यान, जिले में है गैस का पर्याप्त स्टॉक: डीएम

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 17 Mar 2026 6:25 PM

विज्ञापन

आपूर्ति बाधित होने की अफवाहों और एजेंसियों पर उमड़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है.

विज्ञापन

-गैस की किल्लत की अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त

-कालाबाजारी रोकने को बनाया गया है ””धावा दल””

-बुकिंग के लिए जारी हुए नये नियम, शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम किया गया है स्थापित

लखीसराय. मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण एलपीजी गैस की आपूर्ति बाधित होने की अफवाहों और एजेंसियों पर उमड़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है. इस संबंध में मंगलवार को जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है. साथ ही, कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए प्रखंड स्तर पर ””धावा दल”” का गठन कर दिया गया है. उन्होंने कहा अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. जिले की 16 एजेंसियों के पास है पर्याप्त मात्रा में स्टॉक है.

प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार, लखीसराय जिले की सभी 16 गैस एजेंसियों के पास वर्तमान में 6149 गैस सिलेंडरों का स्टॉक मौजूद है. जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील किया है कि वे पैनिक बुकिंग (घबराहट में बुकिंग) न करें. आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल पर बुकिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है.

धावा दल करेगा छापेमारी, होगी गिरफ्तारी

गैस वितरण में पारदर्शिता बनाये रखने के लिए सभी प्रखंडों में त्रिसदस्यीय धावा दल बनाया गया है. इसमें बीडीओ, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और थानाध्यक्ष शामिल हैं. यह टीम लगातार क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर जमाखोरी और कालाबाजारी की जांच करेगी. डीएम ने निर्देश दिया है कि गड़बड़ी पाये जाने पर वितरकों के विरुद्ध न केवल प्राथमिकी दर्ज होगी, बल्कि उनकी गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जायेगी.

मदद के लिए यहां करें फोन

गैस वितरण से जुड़ी किसी भी समस्या या कालाबाजारी की शिकायत के लिए समाहरणालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है. नागरिक दूरभाष संख्या 06346-232952 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

——————————————————————————————————

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन