इंस्टाग्राम का 'इश्क' और पुलिस का 'एक्शन': घर से भागे नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका सकुशल बरामद

Updated:
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी, घर से फरार नाबालिग प्रेमी जोड़े को पुलिस ने किया बरामद

हलसी थाना

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद घर से भागे नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका को हलसी पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों सुरक्षित मिले।

विज्ञापन

Instagram Friendship: हलसी (लखीसराय) इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद घर से फरार हुए नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका को हलसी थाना पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों सुरक्षित मिल गये. बरामदगी के बाद दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत थाना लाया गया, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती

जानकारी के अनुसार हलसी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के एक नाबालिग युवक से हुई थी. समय के साथ दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती गहरी हो गई. इसके बाद दोनों घर छोड़कर चले गये, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया.

परिजनों की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस

लड़की के घर से लापता होने के बाद उसके परिजनों ने हलसी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी शुरू कर दी. तकनीकी और स्थानीय सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों की तलाश तेज कर दी.

सकुशल बरामद हुए दोनों नाबालिग

सोमवार को हलसी थाना पुलिस ने दोनों नाबालिगों को सकुशल बरामद कर लिया. बरामदगी के बाद दोनों को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. पुलिस के अनुसार लड़की हलसी थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि नाबालिग युवक सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र का निवासी है.

सोशल मीडिया के प्रति सतर्क रहने की अपील

Instagram Friendship: हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही थी. लगातार अभियान चलाकर दोनों नाबालिगों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. साथ ही अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखें और अजनबियों से ऑनलाइन दोस्ती के प्रति उन्हें जागरूक करें.

ये भी पढ़ें : किऊल स्टेशन के गुड्स सुपरवाइजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते CBI ने दबोचा, सहयोगी भी गिरफ्तार


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन