शोभनी गांव में घर में हुई लाखों की चोरी, थाने में दिया आवेदन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Jun 2024 7:48 PM
स्थानीय थाना क्षेत्र के अमरपुर पंचायत अंतर्गत शोभनी गांव में अज्ञात चोरों ने विवेकानंद सिंह के पुत्र निलेश सिंह के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया.
सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के अमरपुर पंचायत अंतर्गत शोभनी गांव में अज्ञात चोरों ने विवेकानंद सिंह के पुत्र निलेश सिंह के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक चोर घर में प्रवेश कर कमरे में रखे 75 हजार रुपये नकद, लगभग पांच भर वजन के स्वर्णाभूषण, दो एंड्रॉयड फोन चोरी कर लिया. अगली सुबह घर के लोगों को चोरी की भनक हुई और डायल 112 पुलिस टीम को घटना की सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही सूर्यगढ़ा थाने की डायल घटनास्थल पहुंची और मामले की जानकारी ली, बाद में सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष भगवान राम से पुलिस बल के साथ शोभनी गांव पहुंचे और घटनास्थल पर जाकर मामले की छानबीन की. थानाध्यक्ष ने बताया कि 75 हजार नकद, पांच भर सोने के आभूषण एवं दो एंड्रॉयड फोन की चोरी हुई है, चोरी की घटना को लेकर आवेदन दिया गया है. जिसके बाद अब मामले की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










