सहयोग शिविर में कोई भी आवेदन न रहे लंबित: डीएम

Updated:
विज्ञापन
सहयोग शिविर में कोई भी आवेदन न रहे लंबित: डीएम

दो जून को सीएम सम्राट चौधरी करेंगे भ्रमण

विज्ञापन

-सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

-दो जून को सीएम सम्राट चौधरी करेंगे भ्रमण

लखीसराय

डीएम शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय के मंत्रणा कक्ष में सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले के सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे.

दो जून को सीएम का प्रस्तावित दौरा

बैठक में जानकारी दी गयी कि आगामी सहयोग शिविर दो जून 2026 को आयोजित होगा. इस शिविर का भ्रमण बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है. इसे लेकर डीएम ने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिये.

डीएम के दिये सख्त निर्देश

बैठक के दौरान डीएम ने योजनाओं की सूची तैयार करने का निर्देश देते कहा कि सभी विभाग सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े शिलान्यास, उद्घाटन, स्वीकृत राशि और कार्य प्रगति की अद्यतन सूची तुरंत उपलब्ध करायें. वहीं पोर्टल की रोज समीक्षा का निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारियों को रोजाना सुबह 10 से 10:30 बजे तक सहयोग शिविर पोर्टल खोलकर शिकायतों, सुझावों और आवेदनों की समीक्षा करनी होगी. कोई भी आवेदन लंबित न रहे. वहीं मॉनिटरिंग पर जोर देते हुए कहा कि अधीनस्थ कर्मियों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें. लंबित मामलों के कारणों की रोज समीक्षा होनी चाहिए. पंचायत स्तर पर उपस्थिति अनिवार्य होने की बात कही. साथ ही कहा कि सभी पंचायत कर्मी रोज पंचायत सरकार भवन में उपस्थिति दर्ज करेंगे. जहां बायोमेट्रिक सुविधा है, वहां बायोमेट्रिक से, बाकी जगह पंजी से हाजिरी बनेगी. ऑन-स्पॉट निष्पादन को लेकर अधिकारियों को पंचायत सरकार भवनों में जाकर मामलों का मौके पर ही निष्पादन करने को कहा गया ताकि जनता को तुरंत लाभ मिले. डीएम ने स्पष्ट किया कि सहयोग शिविर की मॉनिटरिंग स्वयं मुख्यमंत्री कर रहे हैं. इसलिए सभी विभाग पूर्ण समर्पण और जिम्मेदारी के साथ काम करें. आपसी समन्वय से शिविर को सफल बनाना है. बैठक में जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मो. मुस्तकीम, डीडीसी सुमित कुमार, वरीय उपसमाहर्ता शशि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

——————————————————————————————————–

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन