Lakhisari पहाड़पुर गोलीकांड में पुलिस ने जारी किया सीसीटीवी फूटेज, वीडियो में पिस्टल लेकर भाग रहे बदमाश

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :28 Apr 2026 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
Lakhisari  पहाड़पुर गोलीकांड में पुलिस ने जारी किया सीसीटीवी फूटेज, वीडियो में पिस्टल लेकर भाग रहे बदमाश

“टीटू धमाका” गिरोह के दो अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ ही मंगलवार को इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी जारी कर दिया गया है, जिससे जांच को नई दिशा मिली है.

विज्ञापन

बड़हिया से शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट Lakhisari News : थाना क्षेत्र के पहाड़पुर में रंगदारी के लिए हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. “टीटू धमाका” गिरोह के दो अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ ही मंगलवार को इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी जारी कर दिया गया है, जिससे जांच को नई दिशा मिली है.

रंगदारी देने का विरोध किया, तो बदमाशों ने की थी फायरिंग

जानकारी हो कि 24 अप्रैल को पहाड़पुर गांव में बदमाशों ने दुकानदार नवीन सिंह से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी. विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और इलाके में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की. अब मंगलवार को पुलिस द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की पूरी गतिविधि कैद दिख रही है, जिससे उनकी पहचान आसान हो गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है. तकनीकी सेल की मदद से पुलिस ने बड़हिया के कृष्णा चौक से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार अपराधियों में अनमोल कुमार उर्फ खतरी और छोटू कुमार उर्फ मिया शामिल हैं, जिनमें छोटू का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है. इससे पहले पुलिस ने गिरोह से जुड़े जमीन कारोबारी सुधीर कुमार साव को गिरफ्तार कर उसके पास से हैंड ग्रेनेड, देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए थे.

गिरोह के सरगना समेत फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

पुलिस का कहना है कि गिरोह के सरगना “टीटू धमाका” समेत अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. एसडीपीओ ने कहा कि मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज जारी किया गया है. इसके आधार पर अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई है, बाकी आरोपियों की तलाश जारी है. फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में राहत है, लेकिन मुख्य सरगना अभी भी फरार है. ऐसे में पुलिस की आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर बनी हुई है.बडहिया थानाध्यक्ष ब्रजभूषण प्रसाद सिंह के अनुसार प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से पुलिस कर्मी द्वारा अपराधियों का पीछा करते देखा जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पिस्टल लेकर आगे भागने वाला व्यक्ति टीटू धमाका है. उसके पीछे एक अन्य अपराधी है. जिसका वे स्वयं पीछा कर रहे हैं

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन