नगर की व्यवस्था सुधारने सड़क पर उतरे डीएम
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 03 Feb 2026 10:37 PM
विज्ञापन
नगर की व्यवस्था सुधारने सड़क पर उतरे डीएम
विज्ञापन
नप परिसर से दुकानें व किऊल नदी के रास्ते से वाहनों को हटाने का दिया निर्देश
लखीसराय. नगर की सफाई व्यवस्था व यातायात को सुचारू बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र मंगलवार को स्वयं सड़क पर उतरे. डीएम ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) डॉ रमन कुमार के साथ रेलवे पुल के नीचे से मुख्य सड़क होते हुए नगर परिषद कार्यालय तक पैदल भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने अव्यवस्थाओं को देख ईओ को कई कड़े निर्देश जारी किए.नगर परिषद परिसर से हटेंगी दुकानें
नगर परिषद कार्यालय पहुंचते ही डीएम ने परिसर के अंदर फैली अव्यवस्था पर नाराजगी जतायी. उन्होंने ईओ को निर्देशित किया कि परिसर के अंदर अवैध रूप से संचालित सभी दुकानों को तत्काल हटाया जाए. साथ ही, मंदिर के पास लगे प्याऊ को भी स्थानांतरित करने का आदेश दिया ताकि प्याऊ का जूठा पानी मंदिर के आसपास न फैले और पवित्रता बनी रहे.साफ-सफाई व अतिक्रमण पर सख्त निर्देश
भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी चितरंजन रोड होते हुए संतर मोहल्ला पहुंचे. वहां रास्ते में कूड़े का ढेर देख उन्होंने स्वच्छता निरीक्षक को नियमित सफाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया. रेलवे पुल के नीचे रेलवे का पुराना सामान बिखरा देख उन्होंने किऊल रेल प्रशासन से पत्राचार कर उसे हटवाने की बात कही. साथ ही, पुल के नीचे ई-रिक्शा और ठेला लगाकर किए गए अतिक्रमण को भी सख्ती से हटाने का निर्देश दिया गया.किऊल नदी के अस्थायी रास्ते पर बड़े वाहनों की रोक
यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए डीएम ने किऊल नदी में बने अस्थायी रास्ते पर ई-रिक्शा, ऑटो व चार पहिया वाहनों के परिचालन पर पूर्ण रोक लगाने का आदेश दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस रास्ते का उपयोग केवल पैदल यात्री या छोटे वाहन ही करें ताकि जाम की समस्या न हो. इस औचक निरीक्षण के दौरान यातायात डीएसपी अजय कुमार, नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी नीतीश कुमार सिन्हा समेत अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे. जिलाधिकारी की इस सक्रियता से नगर परिषद के अधिकारियों में हड़कंप देखा गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










