पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखायी प्रतिभा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Aug 2024 9:07 PM
क्षेत्र अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्र बरियारपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय घोघी बरियारपुर में वर्ग एक से 5 तक के छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
पीरीबाजार. क्षेत्र अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्र बरियारपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय घोघी बरियारपुर में वर्ग एक से 5 तक के छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक मदन दास ने बताया की छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ सर्वांगीण विकास के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रति प्रेरित किया जाता है, जिसमें विद्यालय की शिक्षिका पिंकी कुमारी, सीमा, मनोज, कौशल, मुकेश समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों को प्रोत्साहित करते हैं ताकि यहां के छात्र-छात्रा पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा दिखाकर क्षेत्र का नहीं पूरे जिला का नाम रोशन करें. वहीं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर भी विद्यालय में छात्र-छात्रा सांस्कृतिक कार्यक्रम का अभ्यास कर रहे हैं, साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा अन्य शिक्षक भी छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हैं. विद्यालय की शिक्षिका पिंकी ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित होने वाले प्रतिभागी के रूप में कक्षा 3 की छात्रा अरकिता कुमारी प्रथम स्थान, कक्षा 4 की छात्रा अर्पिता कुमारी द्वितीय स्थान तथा कक्षा पांचवीं के छात्र प्रिंस कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










