स्नेहलता काली मंदिर का 28 फरवरी से होगा पुनर्निमार्ण

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 25 Feb 2026 6:37 PM

विज्ञापन

प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में बुधवार को शहर के पंजाबी मोहल्ला स्थित स्नेहलता काली मंदिर की कार्यसमिति की बैठक हुई

विज्ञापन

मंदिर कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

लखीसराय

प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में बुधवार को शहर के पंजाबी मोहल्ला स्थित स्नेहलता काली मंदिर की कार्यसमिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता राम सेवक चौधरी ने की. बैठक में नगर परिषद लखीसराय के सभापति अरविंद पासवान, श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोक धाम ट्रस्ट के सचिव सह प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ कुमार अमित सहित डॉ हरिप्रिया, धर्मेंद्र कुमार, भुवनेश्वर प्रसाद, कुणाल और प्रो मनोरंजन कुमार उपस्थित रहे. बैठक में स्नेहलता काली मंदिर के जीर्णोद्धार सह पुनर्निर्माण के लिए गंभीरता से विचार-विमर्श हुआ. बैठक में आचार्यों से बातचीत कर 28 फरवरी को शिलान्यास करने का निर्णय लिया गया है. उसी प्रातः 9 बजे पूजा प्रारंभ हो जायेगी. बैठक में एक भव्य मंदिर के निर्माण में सभी श्रद्धालुओं से सहयोग लेने का निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन