स्काउट्स एंड गाइड्स से तैयार होता है अनुशासित सेवाभावी और उत्तरदायित्व नागरिक : डीएम

Updated at : 22 Feb 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
स्काउट्स एंड गाइड्स से तैयार होता है अनुशासित सेवाभावी और उत्तरदायित्व नागरिक : डीएम

स्काउट्स एंड गाइड्स से तैयार होता है अनुशासित सेवाभावी और उत्तरदायित्व नागरिक : डीएम

विज्ञापन

-विश्व चिंतन दिवस के रूप में मनायी गयी स्काउट और गाइड के संस्थापक की जयंती

लखीसराय. भारत स्काउट एंड गाइड जिला शाखा लखीसराय कार्यालय परिसर में शनिवार को स्काउट गाइड के संस्थापक लार्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल की जयंती चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया. इस दौरान स्काउट और गाइड जिला लखीसराय के जिला संगठन आयुक्त मृत्युंजय कुमार व गाइड डीओसी वंदना कुमारी द्वारा बेडेन पावेल और लेडी बेडेन पावेल के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. समारोह उपरांत जिलाधिकारी कार्यालय में जिला भारत स्काउट और गाइड के मुख्य संरक्षक सह जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा को स्काउट और गाइड के जन्मदाता बेडन पावेल व लेडी बेडन पावेल के तैल्य चित्रों स्मृति स्वरूप भेंट किया गया. इस दौरान डीएम श्री मिश्र ने कहा कि भारत स्काउट्स एंड गाइड एक ऐसी संस्था है जो विद्यार्थियों को संस्कारित करने का कार्य करती है. 22 फरवरी 1857 ई. को लार्ड बेडेन पावेल का जन्म हुआ था. लॉर्ड बेडेन पावेल ने मात्र 20 बालकों के साथ स्काउट का प्रशिक्षण प्रारंभ किया था. वर्तमान समय में यह संस्था पूरे विश्व में 216 देशों में निरंतर कार्य कर रही है. स्काउटिंग द्वारा अनुशासित सेवाभावी और उत्तरदायित्व नागरिक तैयार होते हैं. इसका कर्तव्य ही है देश सेवा, भाईचारा व विश्व बंधुत्व बनाये रखना. स्काउट एवं गाइड को कम सुविधाओं में तथा कठिन परिस्थितियों में स्वयं को ढाल कर जीवन जीने की कला सिखाई जाती है और इस विश्व स्तरीय स्थान से में जुड़े हुए है. उन्होंने कहा कि वे भी पूर्व में स्काउट मास्टर भी रह चुके हैं. उन्होंने कहा कि सभी अभिभावक और विद्यालय प्रधान को अपने बच्चे को अवश्य रूप से स्काउट-गाइड जैसे प्रशिक्षण करनी चाहिए. स्काउट डीओसी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि कहा जाता है कि ‘वन्स ए स्काउट ऑलवेज स्काउट’. यदि बच्चे में एक बार स्काउटिंग का बीज रोपित कर दिया जाय तो वह जीवन भर स्काउट बना रहता है. स्काउटिंग सभी धर्मों के प्रति श्रद्धा रखना सिखाती है. युवाओं में नेतृत्व क्षमता का गुण विकसित करने का कार्य भी यह संस्था करती है. एनसीसी, एनएसएस के समान स्काउट और गाइड ने युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है. इस लिए सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में स्काउट-गाइड और एनसीसी जैसे प्रशिक्षण अवश्य होनी चाहिए. कार्यक्रम में वर्ष 2008 में राष्ट्रपति स्काउट पुरस्कार से सम्मानित सह एडवांस स्काउट मास्टर श्रीकांत कुमार, लखीसराय जिला स्काउट प्रशिक्षक राष्ट्रपति स्काउट पंकज कुमार, बलराम कुमार, आदित्य रंजन झा, कब मास्टर अनुराग आनंद ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त कर संस्थापक के बताये रास्तों पर चलने की बात कही. कार्यक्रम में उपस्थित विनीता भारती, नैना भारती, राजनंदिनी, अनुष्का, निशा, स्वाती, लाली, छोटी, अभिलाष कुमार, निशांत, अनुराग, आयुष, नीतीश, जीतू आदि लोगों उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन