सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब हम गौ माता का करेंगे संरक्षण करेंगे

Updated:
विज्ञापन

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए अपना पक्ष लोकसभा सदन में रखिए और अपने पक्ष को हमें बताइए,

विज्ञापन

बिहार विधानसभा की सभी सीटों पर शंकराचार्य देंगे गौ भक्त प्रत्याशी शहर के पोस्ट ऑफिस के पास ललित बंका के मकान में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने प्रेस वार्ता कर की घोषणा लखीसराय. जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने बिहार में सनातनी राजनीति का शंखनाद किया. उन्होंने गौ मतदाता संकल्प यात्रा निकाली. इस दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शुक्रवार को लखीसराय पहुंचे. जहां उनका स्वागत उनके भक्तों के द्वारा गर्मजोशी के साथ किया गया. इस दौरान उन्होंने शहर के नया बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस के पास व्यवसायी ललित बंका के आवास पर एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में सभी विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी बनकर गौ भक्त चुनाव लड़ेंगे. वे गौ भक्तों का चुनाव प्रचार करेंगे. उन्होंने सनातनी हिंदुओं से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए गौ भक्तों के लिए मतदान की अपील की. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी ने कहा कि “सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब हम गौ माता का संरक्षण करेंगे. गौ रक्षा हमारी आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि यह हमारे समाज और संस्कृति की भी आधारशिला है”. उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में केवल उन्हीं प्रत्याशियों को वोट दें, जो गौ रक्षा को लेकर स्पष्ट और दृढ़ संकल्पित हों, उन्होंने बताया कि हम सभी राष्ट्रीय पार्टी के दिल्ली कार्यालय पर गये और पूछा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए अपना पक्ष लोकसभा सदन में रखिए और अपने पक्ष को हमें बताइए, लेकिन अभी किसी भी राजनीतिक दल ने अभी तक अपना पक्ष गौ माता के विषय में नहीं बताया. इसलिए अब मजबूरी में हमें बिहार विधानसभा चुनाव में गौ भक्त प्रत्याशी उतारना पड़ रहा है. उनके द्वारा यह भी घोषणा किया गया कि वह आगामी विधानसभा चुनावों में सभी विधानसभा क्षेत्रों से अपने उम्मीदवार खड़े करेंगे. उन्होंने कहा कि नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद औपचारिक रूप से यह बताया जायेगा कि कौन-कौन उम्मीदवार उनके तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं. मौके पर शंकराचार्य जी महाराज के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेंद्र योगिराज सरकार भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन