पुलिस अधीक्षक ने सूर्यगढ़ा थाना का निरीक्षण, लंबित कांडों की हुई समीक्षा
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 24 Feb 2026 6:40 PM
पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधान में तेजी लाने और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
सूर्यगढ़ा. पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित सोमवार की अपराह्न करीब 8.30 बजे औचक निरीक्षण के लिए सूर्यगढ़ा थाना पहुंचे. निरीक्षण के दौरान थाना के दैनिक कार्यों, विभिन्न पंजियों के संधारण एवं अभिलेखों के रखरखाव की गहन जांच की गयी. पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अनुसंधान में तेजी लाने और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही, विधि-व्यवस्था संधारण, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा वारंटों के निष्पादन में सक्रियता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया. निरीक्षण के क्रम में साफ-सफाई, अभिलेख प्रबंधन एवं जन शिकायतों के त्वरित निपटारे को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. मौके पर थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के अलावे पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










