फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की मनमानी, रेफरी और ईरानी समर्थकों पर लगा बैन

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

ईरान फुटबॉल टीम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

FIFA WORLD CUP 2026: अमेरिका की मेजबानी में होने जा रहे पहले फीफा वर्ल्ड कप का शुरुआती उत्साह अब विवादों में घिरता नजर आ रहा है. ट्रम्प सरकार की हालिया नीतियों के चलते पिछले कुछ समय से वीजा संबंधी जिन दिक्कतों का अंदेशा जताया जा रहा था, वे अब सच साबित हो चुकी हैं.

विज्ञापन

FIFA WORLD CUP 2026: खेल जगत के सबसे बड़े महाकुंभ ‘फीफा वर्ल्ड कप 2026’ की शुरुआत आगामी 11 जून से होने जा रही है. अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट को लेकर फैंस में उत्साह से ज्यादा अब बेचैनी का माहौल है. विवादों का मुख्य केंद्र सबसे बड़ा मेजबान अमेरिका बना हुआ है, जहां ट्रम्प प्रशासन की सख्त वीजा नीतियों के कारण गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले ईरान फुटबॉल टीम, उनके अधिकारियों और समर्थकों को वीजा प्रक्रियाओं में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. इतना ही नहीं, सुरक्षा और कड़े नियमों का हवाला देकर कई अन्य देशों के खिलाड़ियों, दर्शकों और मीडियाकर्मियों को भी एंट्री देने से रोका जा रहा है, जिससे इस वैश्विक आयोजन के खेल भावना पर असर पड़ने की आशंका है.

विज्ञापन

सिर्फ ‘मैच डे’ की अनुमति

11 जून से शुरू हो रहे फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की सख्त वीजा और प्रशासनिक नीतियों ने विवाद को चरम पर पहुंचा दिया है. सबसे बड़ा झटका ईरान के फुटबॉल प्रशंसकों को लगा है, जिनके टिकट टूर्नामेंट से ठीक पहले रद्द कर दिए गए हैं. अमेरिका और ईरान के बीच जारी राजनीतिक गतिरोध के कारण ईरानी टीम को भी सख्त प्रतिबंधों के बीच खेलना होगा. शेड्यूल के मुताबिक ईरान को अपने तीनों ग्रुप मैच अमेरिका में खेलने हैं, लेकिन कड़े नियमों के चलते टीम वहां रुक नहीं सकती. वे मैच से चंद घंटे पहले अमेरिका पहुंचेंगे और खेल खत्म होते ही तुरंत अपने मेक्सिको स्थित बेस कैंप लौट जाएंगे. कूटनीतिक तनातनी के कारण उपजे इन हालातों ने खिलाड़ियों और फुटबॉल प्रेमियों दोनों को बड़ी मायूसी दी है.

फेडरेशन चीफ मेहदी ताज का वीजा भी खारिज

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले मेजबान अमेरिका और ईरान के बीच का विवाद अब पूरी तरह सामने आ चुका है. ईरान फुटबॉल फेडरेशन ने 9 जून को आधिकारिक तौर पर बताया कि अमेरिका ने उनके दर्शकों के लिए आवंटित ग्रुप स्टेज के टिकटों को रद्द कर दिया है. नियमों के तहत मिलने वाले 8% टिकटों के निरस्त होने से ईरानी फैंस अब अपनी टीम की हौसलाअफजाई नहीं कर सकेंगे. फेडरेशन ने इसे राजनीतिक द्वेष का हिस्सा बताते हुए कहा कि इससे पहले महासंघ के अध्यक्ष मेहदी ताज, मेडिकल टीम और तकनीकी स्टाफ समेत करीब 12 अधिकारियों को भी आखिरी समय पर अमेरिकी वीजा देने से मना कर दिया गया था.

सोमाली रेफरी ओमर अर्टान को एयरपोर्ट से लौटाया

अमेरिका के कड़े प्रशासनिक नियमों के चलते फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब सोमालिया के स्टार रेफरी ओमर अर्टान को वैध वीजा होने के बाद भी अमेरिका में प्रवेश नहीं दिया गया है. मियामी एयरपोर्ट पर अमेरिकी बॉर्डर सिक्योरिटी ने कुछ शक का हवाला देकर उन्हें एंट्री देने से इनकार कर दिया. इस घटना के बाद फीफा ने आधिकारिक तौर पर अर्टान को वर्ल्ड कप पैनल से हटा दिया है. फीफा का कहना है कि वे टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन किसी देश के राष्ट्रीय सुरक्षा और वीजा फैसलों को बदलने का अधिकार उनके पास नहीं है.

इसे भी पढ़े- 48 टीमें, 1248 खिलाड़ी और 891 डेब्यू! फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बनने जा रहा है इतिहास

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola