अपने-अपने क्षेत्र के ग्रामीणों को बैंक द्वारा चलाई जा रही योजनाओं दें लाभ: बीडीओ
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों को बैंक द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ देने को कहा गया साथ ही शाखाओं के सीडी अनुपात के अवलोकन पर चर्चा की गयी
विज्ञापन
बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक संपन्न
हलसी. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित किया गया. बैठक का अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी अंचल अधिकारी अर्पित आनंद ने किया. बैठक में उपस्थित विभिन्न बैंक के शाखा प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्र के ग्रामीणों को बैंक द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ देने को कहा गया साथ ही शाखाओं के सीडी अनुपात के अवलोकन पर चर्चा की गयी. एलडीएम ने सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजना एसीपी, सोशल सिक्योरिटी स्कीम, पीएमएफएमई, पीएमईजीपी, पीएम स्वनिधि/पीएम विश्वकर्मा, केसीसी एवं फिशरीज, जीविका, अन्य सरकारी सहायता प्राप्त स्कीम, क्रेडिट कैंप आदि को लेकर आवश्यक चर्चा किया. इसे लेकर शाखा प्रबंधक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा की गयी. सभी बैंकों से केसीसी ऋण एवं जेएलएसपीएस से संबंधित महिलाओं की कार्यक्रमों की जानकारी एवं समीक्षा की गयी. सभी बैंकों की ओर से अधिक से अधिक किसानों को ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में उपस्थित संजीत कुमार, मनीष कुमार, अमित कुमार सिंह, सूरज कुमार, कृष्णा कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे.———————————————————————————-प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










