नशे धुत शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 25 Feb 2026 7:13 PM
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
हलसी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जिसकी मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जानकारी के मुताबिक शराबी का पहचान जमुई जिले के कुंदरी गांव निवासी दोमो मांझी के 32 वर्षीय पुत्र अजीत मांझी के रूप में हुई है. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि कुंदरी गांव निवासी अजीत मांझी के द्वारा साढ़माफ शिवसोना के पुल के समीप शराब पीकर हंगामा कर रहा था, तभी पीएसआई अमित कुमार एवं पुलिस बल के द्वारा अजीत कुमार से पूछताछ करने के दौरान मुंह से शराब पीने कि दुर्गंध आने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां उपस्थित चिकित्सकों के द्वारा जांच के दौरान अजीत मांझी की शराब पीने की पुष्टि हुई. इसके उपरांत से उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. ———————————————– तापमान अधिकतम- 30 न्यूनतम- 14 ———————————————-
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










