ePaper

बारिश होने के बाद लोगों ने ली राहत की सांस

Updated at : 26 Jun 2024 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
बारिश होने के बाद लोगों ने ली राहत की सांस

जिले में बुधवार को हल्की बारिश हुई है. बुधवार की सुबह बारिश के बाद उमस भरी गर्मी बढ़ी थी, लेकिन दोपहर को भी बूंदाबांदी होने के बाद लोगों को और भी राहत मिली है.

विज्ञापन

लखीसराय. जिले में बुधवार को हल्की बारिश हुई है. बुधवार की सुबह बारिश के बाद उमस भरी गर्मी बढ़ी थी, लेकिन दोपहर को भी बूंदाबांदी होने के बाद लोगों को और भी राहत मिली है. इस तरह की बारिश होने से किसानों को किसी तरह का फायदा नहीं है. हल्की बारिश होने के कारण खेतों में नमी भी वापस नहीं आयी है. लगातार दो-तीन घंटे बारिश होने के बाद ही खेतों में नमी आ सकती है. पिछले एक माह से हीट वेव एवं उसमें तपने से लोग परेशान थे. वहीं धरती पूरी तरह तप चुकी है. भारी बारिश होने के बाद ही किसानों के खेत में बिचड़ा गिराने लायक पानी जमा हो सकता है. किसानों का कहना है कि बारिश नहीं होने के कारण उनके द्वारा अभी तक धान का बिचड़ा नहीं गिराया जा रहा है. किसान बारिश की आस लगाकर बैठे हैं. पिछले दो दिन से आसमान में बादल छाने के कारण लोगों को बारिश की उम्मीद बनी हुई थी, लेकिन बुधवार को हल्की-हल्की बारिश होने से मौसम में थोड़ा बदलाव हुआ है, लेकिन किसान के खेत में इस तरह की बारिश होने से कोई फायदा नहीं मिल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन