भागलपुर में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत, परिजन कर रहे मुआवजे की मांग

पीड़ित परिजन
Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर जिले में दर्दनाक घटना घटी. यहां सेप्टिक टैंक में दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है. इसके साथ ही पीड़ित परिजन उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं.
Bhagalpur News: भागलपुर जिला के नवगछिया के खैरपुर कदवा इलाके में दर्दनाक घटना घटी. यहां सेप्टिक टैंक की सेटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान बमबम मंडल, जैनेन्द्र मंडल और शिरी मंडल के रूप में की गई है. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.
कैसे हुई घटना?
मिली जानकारी के अनुसार, तीनों मजदूर एक निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के अंदर सेटरिंग खोलने का काम कर रहे थे. इसी दौरान टैंक के अंदर जहरीली गैस का रिसाव हो गया और ऑक्सीजन की कमी होने लगी, जिससे एक-एक कर तीनों मजदूर बेहोश हो गए. बताया जा रहा है कि टैंक के अंदर पर्याप्त वेंटिलेशन की व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ.
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद तीनों को टैंक से बाहर निकाला गया. लेकिन तब तक उनकी हालत काफी गंभीर हो चुकी थी. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई, लेकिन डॉक्टर की मदद मिलने से पहले ही तीनों ने दम तोड़ दिया.
उचित मुआवजे के साथ कार्रवाई की मांग
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने और मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए होते तो शायद इस तरह की दुखद घटना नहीं होती.
(भागलपुर से रसिद आलम की रिपोर्ट)
Also Read: सम्राट सरकार की आज होगी पहली कैबिनेट बैठक, PM मोदी से मिलते ही एक्शन में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




