भगवान अंदर के कर्मों से होते हैं प्रभावित: आचार्य मनीष

Updated:
विज्ञापन

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा साहू सामुदायिक भवन परिसर में एकदिवसीय प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रतापपुर में एक दिवसीय प्रवचन कार्यक्रम संपन्न

हलसी. प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत प्रतापपुर गांव में शनिवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा साहू सामुदायिक भवन परिसर में एकदिवसीय प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन रामगुलाम भारती के द्वारा किया गया. जबकि संचालन मनोज कुमार शर्मा ने किया. कार्यक्रम विधिवत पटना से आये गायत्री परिवार के अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. वहीं स्कूली छात्रों के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया. वहीं अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा नेशनल सेमीनार को लेकर आचार्य मनीष कुमार, निशांत रंजन, प्रिंस रंजन एवं लाल बाबू के द्वारा प्रवचन किया गया. प्रतापपुर पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र महतो ने कहा कि हमारे गांव में गायत्री परिवार के द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम युवाओं को प्रेरणा प्रदान करता है और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करता है. इस दौरान प्रवचनकर्ता आचार्य मनीष कुमार ने कहा कि भगवान को दूध चाहिए ना बताशा चाहिए, भगवान को जो चाहिए, भगवान अंदर के कर्मों से प्रभावित होते हैं ना की बाहर के चीजों से प्रभावित होते हैं. भगवान को बाहर के चीजों से कोई प्रभाव नहीं पड़ता है भगवान तो अंदर से प्रभावित होते हैं. मौके पर श्याम सुंदर प्रसाद, प्रकाश, पंकज कुमार, किशोरी यादव, वीरेंद्र महतो, राम लखन, प्रसाद एवं समस्त ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन