जिला विधिज्ञ संघ के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 25 Feb 2026 6:26 PM

विज्ञापन

काफी जद्दोजहद के बाद कराये जा रहे जिला विधिज्ञ संघ के चुनाव को लेकर बुधवार से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है

विज्ञापन

आज नामांकन करने की है अंतिम तिथि

12 मार्च को होना है चुनाव व परिणाम की घोषणा

लखीसराय

काफी जद्दोजहद के बाद कराये जा रहे जिला विधिज्ञ संघ के चुनाव को लेकर बुधवार से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है. जिसके तहत बुधवार व गुरुवार दो दिनों तक नामांकन का पर्चा भरा जा सकेगा. वहीं 27 फरवरी यानि शुक्रवार को नामांकन वापसी के साथ ही संध्या चार बजे नामांकन पत्रों की जांच का समय निर्धारित किया गया है. वहीं 28 फरवरी को सभी पदों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित कर दी जायेगी. निर्वाची पदाधिकारी सह वरीय अधिवक्ता श्रीनिवास प्रसाद सिंह ने बताया कि पहले दिन अध्यक्ष सहित कुल आठ पदों के लिए कुल 44 अधिवक्ताओं ने अपना नामांकन पर्चा भरा है. जिसमें अध्यक्ष पद के लिए विश्वनाथ प्रसाद, विशुनदेव प्रसाद स्वर्णकार, अयोध्या मिस्त्री, अशोक कुमार सिन्हा एवं सतीश कुमार पांडेय द्वारा नामांकन पर्चा भरा गया. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए उदय कुमार दिवाकर, मदन साव, अर्जुन प्रसाद मेहता एवं शिवदानी सिंह, महासचिव पद के लिए रवीश चंद्र अंबष्ट, निखिल कुमार सिंह, रामबालक यादव, ओमप्रकाश वर्मा, दिनेश कुमार मंडल, राजीव कुमार, शैलेश कुमार मिश्र, संयुक्त सचिव पद के लिए जयशंकर प्रसाद, संजय सुमन भारती, मुन्ना कुमार, शरद कुमार एवं अच्युतम गरुड़ध्वज, सहायक सचिव पद के लिए सितेश सुधांशु, रंजीत कुमार सिन्हा एवं सदन प्रसाद महतो, कोषाध्यक्ष पद के लिए रंजित कुमार, ज्ञानचंद आर्य, रोहनी दास, राम प्रवेश कुमार, महेंद्र प्रसाद एवं शरद कुमार, वरीय कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए विधान चंद यादव, प्रवेश कुमार सिंह, सुनील कुमार, विश्वनाथ महतो, आनंदी ठाकुर, अजय कुमार निराला, विजय कुमार गुप्ता तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए रवि शंकर, गोपाल ठाकुर, सुधांशु कुमार शर्मा, ललिन कुमार, राम वरण प्रसाद, नीरज कुमार व चेतन राज द्वारा अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया गया. उन्होंने बताया कि आगामी 12 मार्च को चुनाव कराने के साथ ही मतगणना कर परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन