28 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल की व्यवस्था नहीं

Updated at : 22 Feb 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
28 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल की व्यवस्था नहीं

प्रखंड के 28 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल की व्यवस्था नहीं

विज्ञापन

प्रखंड समन्वय समिति की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

मगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय में समन्वय समिति की बैठक बीडीओ गौतम कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में सीडीपीओ राजेश कुमार ने पीएचईडी विभाग को रामगढ़ चौक प्रखंड के कुल 28 आंगनबाड़ी केंद्र जहां पर जल की समुचित व्यवस्था नहीं है, वहां अतिशीघ्र पेयजल की व्यवस्था के लिए मांग की. वहीं भवनहीन आठ आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण के लिए सेविका द्वारा जमीन चिह्नित कर दी गयी है. उन सभी का अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग अंचलाधिकारी निशांत कुमार से की गयी. शिक्षा विभाग द्वारा मध्य विद्यालय और में विद्युत कनेक्शन अभी तक नहीं हो पाया है एवं उच्च विद्यालय डकरा में खेल मैदान निर्माण के क्रम में बिजली के पोल रहने के कारण कार्य बाधित हो रहा है, उसे पॉल को हटाने की मांग विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अनुराग प्रियम से किया गया. वहीं जीविका द्वारा जीविका भवन के निर्माण कार्य करीब एक वर्ष से लंबित है, उसे यति शीघ्र प्रारंभ करने केलिए मनरेगा विभाग से की गयी. बैठक के उपरांत बीडीओ गौतम कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह में होने वाले समन्वय समिति की बैठक का दिन है कि प्रखंड के विकास कार्य में गति आपस में सभी विभाग के पदाधिकारी समन्वय स्थापित कर ला रहे हैं और यह अत्यंत जरूरी था, प्रत्येक बैठक में पूर्व के बैठक के कार्य की भी समीक्षा की जाती है एवं वार्षिक प्रयास किया जाता है कि जिस विभाग से संबंधित जो कार्य हैं वह समय पर पूरा हो जाय. मौके पर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मो वसीमुद्दीन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कंचन, श्रम परिवर्तन पदाधिकारी खुशबू कुमारी, कनीय अभियंता पीएचइडी कृष्ण कुमार, कनीय अभियंता विद्युत अनुराग प्रियम, प्रखंड समन्वयक स्वच्छता अमित कुमार चौधरी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन