कार्य में लापरवाही किसी भी हाल में बदार्श्त नहीं: डीएम

प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आंबेडकर सभागार में सोमवार को डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की समीक्षा की गयी
सूर्यगढ़ा में फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य की डीएम व विधायक ने की समीक्षा
सूर्यगढ़ाप्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आंबेडकर सभागार में सोमवार को डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक में क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल भी मौजूद रहे. बैठक में फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य में लगाये गये कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, पंचायत सचिव एवं विकास मित्र शामिल थे. हड़ताल पर रहने की वजह से राजस्व कर्मचारी इस बैठक में शामिल नहीं हुए. बैठक में डीएम ने सभी कर्मियों को फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लखीसराय जिला में 4.5 लाख जमाबंदी है, इनमें से अधिकांश जमाबंदी धारी की मौत हो चुकी है. हमें नया जमाबंदी खोलकर फॉर्मर आईडी जेनरेट करना है, तभी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ मिल सकेगा. उन्होंने कहा कि अब तक लखीसराय जिला में मात्र 36 प्रतिशत किसानों का ही फॉर्मर आईडी जेनरेट किया गया है. उन्होंने कृषि समन्वयकों, कृषि सलाहकारों, विकास मित्रों और पंचायत सचिवों को स्पष्ट निर्देश दिया कि इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी और लक्ष्य प्राप्ति के लिए मिशन मोड में काम करना होगा. डीएम ने कहा कि यदि किसान समय पर फॉर्मर आईडी नहीं बनवाते हैं तो वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली 6000 रुपये वार्षिक सहायता से वंचित हो सकते हैं. उन्होंने अधिकारियों को गांव-गांव और घर-घर जाकर किसानों को योजना की जानकारी देने और पंजीकरण के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया.
फॉर्मर रजिस्ट्री प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में किया रवाना –
बैठक के बाद डीएम मिथिलेश मिश्र, क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार और जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुमुद कुमार ने संयुक्त रूप से फॉर्मर रजिस्ट्री प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह वाहन प्रखंड क्षेत्र में घूमकर किसानों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए जागरूक करेगा. मौके पर डीएओ कुंदन कुमार सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे.—————————————–
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




