बड़हिया में शुरू हुआ 7.28 करोड़ का नया अस्पताल, मरीजों को मिली बड़ी राहत

Updated:
विज्ञापन
बड़हिया में शुरू हुआ 7.28 करोड़ का नया अस्पताल, मरीजों को मिली बड़ी राहत

7 Months Wait Ends: लखीसराय के बड़हिया में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो गई हैं. करोड़ों की लागत से बने इस आधुनिक अस्पताल में बुधवार से ओपीडी, रजिस्ट्रेशन और एक्स-रे सुविधा चालू कर दी गई, जिससे इलाके के मरीजों को बड़ी राहत मिली है.

विज्ञापन

बड़हिया (लखीसराय) से शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट

Lakhisari News : लखीसराय जिले के बड़हिया नगर में बने नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में बुधवार से स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कर दी गईं. करीब सात महीने के इंतजार के बाद अस्पताल का संचालन शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है. आधुनिक सुविधाओं से लैस इस अस्पताल के शुरू होने से अब मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है.

7.28 करोड़ की लागत से बना अत्याधुनिक अस्पताल

पुराने रेफरल अस्पताल के सामने बने इस तीन मंजिला अस्पताल भवन का निर्माण करीब 7 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से किया गया है. भवन का उद्घाटन काफी पहले हो चुका था, लेकिन बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण अस्पताल शुरू नहीं हो पा रहा था.अब फिलहाल यहां ओपीडी, रजिस्ट्रेशन और एक्स-रे सेवा चालू कर दी गई है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार अगले एक-दो दिनों में अन्य विभागों को भी चरणबद्ध तरीके से नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा.

जिला प्रशासन की सक्रियता से शुरू हुई सेवा

नए अस्पताल भवन को चालू कराने में जिला प्रशासन की भूमिका अहम रही. शैलेंद्र कुमार लगातार अस्पताल का निरीक्षण कर रहे थे और संबंधित विभागों को लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दे रहे थे. प्रशासनिक दबाव के बाद आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था पूरी हुई और अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो सकीं.

निरीक्षण में साफ-सफाई पर डीएम नाराज

स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने के पहले दिन जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश और डीपीएम सुधांशु नारायण लाल समेत कई अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में धूल और गंदगी देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई. उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण मिलना चाहिए.

डॉक्टरों के रोस्टर पर भी सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने प्रभारी सत्येंद्र नारायण पासवान को निर्देश दिया कि चिकित्सकों का रोस्टर मरीजों की जरूरत के अनुसार तैयार किया जाए और उसका सख्ती से पालन सुनिश्चित हो. उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार संसाधन उपलब्ध करा रही है, इसलिए मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलना चाहिए.अधिकारियों ने चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और सफाईकर्मियों की उपलब्धता की भी समीक्षा की और जल्द ही सभी विभागों को नए भवन में पूरी तरह संचालित करने का भरोसा दिया.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन