नगर परिषद ने दो प्रमुख जगहों पर लगाया वाटर कूलर मशीन

नगर परिषद ने दो प्रमुख जगहों पर लगाया वाटर कूलर मशीन
बड़हिया. भीषण गर्मी को देखते हुए नगर परिषद बड़हिया के द्वारा नगर क्षेत्र के दो प्रमुख स्थानों पर फ्रीजर वाटर कूलर लगाया गया. नगर के अति व्यस्त चौक श्रीकृष्णा चौक व लोहिया चौक पर लगाया गया है. बड़हिया बाजार व लोहिया चौक आने वाले लोगों को भीषण गर्मी में पीने के पानी की समस्या हो रही थी. इसे देखते हुए नगर परिषद ने वाटर कूलर मशीन लगाया है. नगर अध्यक्ष डेजी कुमारी ने कहा कि श्री कृष्ण चौक से लेकर लोहिया चौक में कहीं भी पेयजल का व्यवस्था नहीं थी. जिसे देखते हुए भीषण गर्मी में लोगों को पेयजल उपलब्ध हो जाय इस लिए लगाया गया है. वाटर कूलर मशीन लगने के बाद स्थानीय लोगों के साथ बाजार आने वाले राहगीरों को भी गर्मी में काफी राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि जरूरत के हिसाब से नगर परिषद द्वारा क्षेत्र के और भी चिन्हित जगह पर वाटर कूलर लगाया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




