एएनएम की जगह पति करते हैं ड्यूटी, मांगा स्पष्टीकरण
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा- एएनएम 24 घंटे के अंदर दें स्पष्टीकरण
विज्ञापन
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सहुर का मामला, सिविल सर्जन ने कहा-होगी जांच
सूर्यगढ़ा. प्रखंड के सहुर गांव स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में पदस्थापित एएनएम रूपम रति की जगह उनके पति पंकज कुमार के ड्यूटी किये जाने का मामला सामने आया है. इसका फोटो एवं वीडियो सार्वजनिक होने तथा शिकायत मिलने के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वाइके दिवाकर ने एएनएम रूपम रति से इसे लेकर स्पष्टीकरण की मांग की है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि एएनएम को 24 घंटे के अंदर इसे लेकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि ऐसा करना बिल्कुल गलत है. शिकायत सही पाये जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.क्या है मामला
सहूर हेल्थ एंड वलनेस सेंटर में एएनएम रूपम रति के अलावा एक अन्य एएनएम भी पदस्थापित हैं. यहां के लोगों की शिकायत है कि एएनएम रूपम रति अक्सर ड्यूटी से गायब रहती हैं. इम्यूनाइजेशन एवं विशेष परिस्थिति में उनके पति पंकज कुमार ड्यूटी पर आते हैं. एएनएम के पति ही इम्यूनाइजेशन में बच्चों को सूई देने सहित अन्य विभागीय कार्य निबटाये जाते हैं. लोगों की शिकायत है कि है कि प्रशिक्षित एएनएम की जगह उनके अप्रशिक्षित पति द्वारा ड्यूटी किया जाना स्वास्थ्य विभाग के घोर लापरवाही को दर्शाता है. ऐसे में लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है. एएनएम के पति द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में उपचार किये जाने का फोटो एवं वीडियो सामने आया है. लोगों का कहना है कि विभागीय पदाधिकारी की मिलीभगत से ऐसा हो रहा है. पदाधिकारी जानकर भी अंजान बने हुए हैं.कोट
ऐसा करना बिल्कुल गलत है. मामला संज्ञान में आने के बाद अविलंब उक्त एएनएम से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. उन्हें 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है. जांच कर आवश्यक कार्रवाई होगी. सिविल सर्जन को भी इसकी जानकारी दी गयी है.डॉ वाइके दिवाकर,
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सूर्यगढ़ामामला मेरे संज्ञान में नहीं है और न ही मुझे इसकी जानकारी मिली है. एएनएम की जगह उनके पति द्वारा ड्यूटी करना बिल्कुल गलत है. जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
डॉ जयप्रकाश सिंह,
सिविल सर्जनप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन








