गंगासराय हॉल्ट के समीप ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन
गंगासराय हॉल्ट के समीप ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन

बड़हिया. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगासराय हॉल्ट के समीप गुरुवार को एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी. वहीं हादसे के बाद मृतक महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका की पहचान जैतपुर निवासी रामानुज सिंह की पत्नी के रूप में की गयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला मोकामा जाने के लिए गंगासराय हॉल्ट पर रेलवे ट्रैक पार करने के क्रम में वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गयी. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग व परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. सूचना के बाद रेल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन की टीम ने मामले की जानकारी ली. इधर, हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि मृतक महिला के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन