लखीसराय रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार

Updated at : 10 Apr 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
लखीसराय रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार

युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से दो विवो कंपनी के एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया

विज्ञापन

आरपीएफ ने चोर के पास से दो चोरी का मोबाइल किया बरामद -युवक ने चोरी करने की बात स्वीकारी लखीसराय. किऊल आरपीएफ में बुधवार की रात को लखीसराय प्लेटफार्म से एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोर ने चोरी करने की बात को स्वीकार की है. आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि आरपीएफ के एक दल अपराध नियंत्रण को लेकर लखीसराय के प्लेटफार्म पर निगरानी करने पहुंची. आरपीएफ की टीम अलग-अलग जगहों पर जाकर निगरानी करने लगा गुरुवार की अहले सुबह पौने तीन बजे गया-किऊल मेमू चलती ट्रेन से एक युवक उतरा, जब युवक को पुकारा गया तो वह भागने लगा. प्लेटफार्म नंबर 3, 4 पर उसे घेरकर पकड़ लिया गया. पूछताछ करने पर उसने गया जिले के फतेहपुर थाना के कैथरा गांव निवासी राजेश कुमार सिंह के 17 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार बताया. चलती ट्रेन से उतरने के सवाल पर उसने संतुष्ट करने वाला जवाब नहीं दिया. युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से दो विवो कंपनी के एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया. कड़ी पूछताछ करने पर उसने मोबाइल की चोरी की बात स्वीकार किया. जिसके बाद उसे मामला दर्ज करने के लिए जीआरपी थाना को सुपुर्द किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन