बड़हिया में काम के दौरान मिस्त्री गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

बड़हिया में काम के दौरान मिस्त्री गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन

बड़हिया. प्रखंड के जैतपुर पंचायत में मंगलवार को काम के दौरान एक मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार जैतपुर तिरासी टोला निवासी इंद्रदेव रजक के 30 वर्षीय पुत्र उमा रजक द्वारा शंभू सिंह के घर पर बांस काटने का कार्य किया जा रहा था. इसी बीच मशीन छटक गयी व पैर चोटिल हो गया. घटना के बाद साथ काम कर रहे मजदूरों और मुखिया प्रतिनिधि ने तुरंत उन्हें रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. ——————————————- सर्किल इंस्पेक्टर किया थाना का निरीक्षण चानन. सर्किल इंस्पेक्टर बृजेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को चानन थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान थाना में कई कांड के फाइलों का समीक्षा की गयी. थानाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद को कई दिशा-निर्देश दिये. लंबित मामलों का निष्पादन सहित पुलिस गश्ती तेज करने का निर्देश दिया. मौके पर कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे. इंस्पेक्टर बृजेंद्र कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष से विभिन्न मामलों की जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन