केंद्रीय विद्यालय के कई कार्य अधूरे, कैसे शुरू होगी इस सेशन की पढ़ाई

केंद्रीय विद्यालय के कई कार्य अधूरे, कैसे शुरू होगी इस सेशन की पढ़ाई
-संवेदक ने 2025-26 सेशन में विद्यालय भवन विद्यालय प्रशासन को सौंपने की कही थी बात
-केंद्रीय विद्यालय के आवास, मैदान का समतलीकरण समेत कई कार्य अधूरे पड़े
लखीसराय. किऊल नदी के किनारे खगौर में सेंट्रल स्कूल नये सेशन के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हो सका है. जिससे नये सेशन के प्रारंभ में नये भवन में पढ़ाई प्रारंभ होने पर संशय की स्थिति बनी हुई है. सेंट्रल स्कूल का नया सेशन 2025-26 अप्रैल माह से शुरू होने वाला है. संवेदक ने नये सेशन में विद्यालय भवन को विद्यालय प्रशासन को सौंपने की बात कही थी, लेकिन अभी भी भवन पूर्ण रूप से तैयार नहीं हो पाया है. वर्तमान में छात्रा-छात्राओं का विद्यालय भवन बनाया गया है. आवास, मैदान का समतलीकरण समेत कई कार्य अधूरे पड़े हैं. जिसे पूरा करने के लिए दो माह से अधिक समय तक लग सकता है. सेंट्रल स्कूल की चाहारदीवारी आदि तैयार की गयी है, जो भवन तैयार हो चुका है उसका रंग-रोगन भी किया जा रहा है. दो माह पूर्व डीएम मिथलेश मिश्र एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सेंट्रल स्कूल के तैयार हो रहे भवन का निरीक्षण किया गया था. उस समय भी संवेदक ने नये सेशन में विद्यालय भवन को तैयार कर सौंपने की बात कही थी, लेकिन कार्य की गति देखकर अभी इसमें विलंब की संभावना जतायी जा रही है. खगौर में सेंट्रल स्कूल का अपना भवन मिलने से पढ़ाई के गुणवत्ता के साथ साथ छात्र-छात्राओं की संख्या भी बढ़ जायेगी. फिलहाल सेंट्रल स्कूल दुर्गा ब्वॉय उच्च विद्यालय के भवन में संचालित हो रहा है. एक लंबे अरसे से विद्यालय को अपना भवन का इंतजार था जो अब समाप्त होने वाला है.
कहते हैं प्रिंसिपल
प्रिंसिपल मिहिर कुमार ने कहा कि विद्यालय भवन के अंदर एवं बाहरी कार्य किया जा रहा है. उनकी बात अभियंता से हुई है. जिसके अनुसार अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह तक विद्यालय भवन को विद्यालय प्रशासन को सौंप सकते हैं. उन्होंने कहा कि विद्यालय भवन सौंपे जाने के बाद तुरंत शिफ्ट किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




