आपसी विवाद में अधेड़ को चाकू मारकर किया घायल

नगर परिषद वार्ड नंबर तीन में गुरुवार की देर शाम आपसी विवाद में पड़ोस के ही एक युवक ने 55 वर्षीय एक अधेड़ को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
बड़हिया. नगर परिषद वार्ड नंबर तीन में गुरुवार की देर शाम आपसी विवाद में पड़ोस के ही एक युवक ने 55 वर्षीय एक अधेड़ को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. घायल के परिजनों में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति की जांघ में चाकू से वार किया गया. खून से लथपथ हुए घायल को परिजनों व ग्रामीणों के द्वारा इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है. घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं घायल की पहचान वार्ड नंबर तीन निवासी 55 वर्षीय गोपाल राम के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह गोपाल राम का आरोपित के स्वजन से रास्ते के बीच में बैठे रहने के कारण विवाद हुआ था. शाम को गोपाल राम अपने पुत्र को बुलाने जा रहा था. उसी दौरान आरोपी राकेश कुमार उर्फ शुक्ला रास्ते मे मिल गया. वह गोपाल राम के साथ गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर राकेश कुमार ने पास में रखे चाकू से वार कर गोपाल राम को जख्मी कर दिया. बताया जा रहा है कि पिछले कई माह से दोनों के बीच विवाद चल रहा था. इस संबंध में बड़हिया थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि मामले को लेकर थाना में गोपाल राम के लिखित बयान पर केस दर्ज कर राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. राकेश कुमार को न्यायिक हिरासत में लखीसराय भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




