चानन में वज्रपात का कहर, तीन महिलाओं और चार मवेशियों की मौत, एक महिला झुलसी

Updated:
विज्ञापन

फोटो- मृतक महिला अनुसुइया देवी

लखीसराय के चानन प्रखंड में वज्रपात से तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई. इस प्राकृतिक आपदा में चार मवेशियों की भी जान चली गई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

Lakhisarai Lightning Strike: चानन (लखीसराय). प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मंगलवार को हल्की बारिश के साथ हुए वज्रपात से तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार मवेशियों की भी मौत हुई है. घटनाओं की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृत महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

खेत से घर लौट रही महिलाओं पर गिरी बिजली

बंधु बगीचा गांव में धान की रोपनी के दौरान अचानक बारिश और मेघ गर्जन शुरू हो गया. जान बचाने के लिए महिलाएं खेत से घर की ओर लौट रही थीं. इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आने से बन्नू बगीचा निवासी श्री यादव की 45 वर्षीय पत्नी रुद्र देवी और सुल्तान यादव उर्फ सुरेश यादव की 17 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई.

इसी घटना में सुल्तान यादव की पत्नी धनमनती देवी गंभीर रूप से झुलस गईं. परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे.

शिवडीह गांव में आंगनबाड़ी सहायिका की मौत

दूसरी घटना संग्रामपुर पंचायत के शिवडीह गांव में हुई. यहां आंगनबाड़ी सहायिका एवं अनिल पंडित की 40 वर्षीय पत्नी अनुसूइया देवी भी वज्रपात की चपेट में आ गईं. हादसे में उनकी मौत हो गई.

वज्रपात से चार मवेशियों की भी गई जान

आकाशीय बिजली गिरने से भंडार गांव निवासी टुनटुन मांझी के दो बैलों की मौत हो गई. वहीं बतसपुर गांव में दुखी यादव की एक दुधारू भैंस भी वज्रपात की चपेट में आकर मर गई. इस तरह वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में चार मवेशियों की जान चली गई.

घर पर भी गिरी बिजली, बड़ा नुकसान टला

महेशपुर गांव में शंभू दास के घर पर भी आकाशीय बिजली गिरी. हालांकि घटना में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है. ग्रामीणों के बीच वज्रपात की घटनाओं को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

Lakhisarai Lightning Strike: बन्नुबगीचा थानाध्यक्ष संजीता कुमारी और चानन थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार साहनी ने बताया कि मृत महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. घटनाओं के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर है.


विज्ञापन
राजेश कुमार

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन