नया बाजार जमुई मोड़ पर चला नगर परिषद का 'बुलडोजर', अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाते नप कर्मी | Prabhat Khabar Network

लखीसराय के नया बाजार में नगर परिषद प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए अवैध दुकानों और ठेलों को हटाया गया, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

लखीसराय शहर की चरमराती यातायात व्यवस्था में सुधार लाने और मुख्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से नगर परिषद प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया. इस कार्रवाई की शुरुआत शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके 'नया बाजार जमुई मोड़' से की गई. अभियान के तहत सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से लगाए गए दुकानों, ठेलों और कब्जों को मौके से हटाया गया.

दुकानदारों में मचा हड़कंप, खुद समेटने लगे सामान

नगर परिषद की टीम के अचानक मौके पर पहुंचते ही स्थानीय दुकानदारों और फल-सब्जी विक्रेताओं में अफरा-तफरी मच गई. टीम की सख्त कार्रवाई को देखते हुए कई दुकानदारों ने खुद ही अपने सामान और अस्थायी ढांचों को समेटना शुरू कर दिया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुख्य मार्गों पर अवैध कब्जे के कारण आए दिन शहरवासियों को भीषण जाम की समस्या से जूझना पड़ता है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई और भारी जुर्माने की चेतावनी

अभियान के दौरान नगर परिषद के प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार राउत, वीरेंद्र कुमार और सूरज कुमार के साथ कवैया थाना पुलिस के जवान व अन्य कर्मी मुख्य रूप से मौजूद रहे. पुलिस बल की मौजूदगी में चले इस अभियान के तहत सभी दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई. प्रशासन ने साफ कहा कि यदि दोबारा सड़क या फुटपाथ को अतिक्रमित करने की कोशिश की गई, तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और भारी जुर्माना भी वसूला जाएगा.


विज्ञापन
राजेश कुमार

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन