लखीसराय में तापमान में गिरावट से मिली राहत, ठंडी हवाओं के बीच बारिश और ठनका गिरने का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
लखीसराय में तापमान में गिरावट से मिली राहत, ठंडी हवाओं के बीच बारिश और ठनका गिरने का अलर्ट

लखीसराय में मौसम ने अचानक करवट ले ली है

Lakhisarai Weather Update: लखीसराय में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन मौसम विभाग ने आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी भी जारी की है.

विज्ञापन

अजीत सिंह एवं देव कुमार की रिपोर्ट

Lakhisarai Weather Update: जिले में तापमान में गिरावट आने के बाद लोगों को तेज गर्मी से बड़ी राहत मिली है. शुक्रवार सुबह से चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया है. मौसम विभाग के अनुसार लखीसराय और आसपास के जिलों में शुक्रवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान बिजली कड़कने और वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा.

सुबह-शाम बारिश के ज्यादा आसार

मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को सुबह और शाम के समय बारिश की संभावना अधिक है. दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है, जिससे तापमान नियंत्रित रहेगा. दोपहर तक अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि सुबह और रात में तापमान में और गिरावट हो सकती है.

ठंडी हवाओं से लोगों को मिली राहत

पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद मौसम में आए बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली है. सुबह के समय चल रही ठंडी हवाओं के कारण लोग अपने दैनिक कार्य समय पर निपटा पा रहे हैं. बाजारों और सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही सामान्य दिख रही है.

किसानों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. विभाग का कहना है कि बिजली कड़कने या वज्रपात की स्थिति में तुरंत खेतों से निकलकर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं. आंधी-तूफान के कारण आम की फसल को नुकसान पहुंचने की भी आशंका जतायी गयी है.

शनिवार से फिर बढ़ सकती है गर्मी

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. हालांकि मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि शनिवार 30 मई से फिर तेज धूप और गर्मी का असर बढ़ सकता है. शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.

मौसम में बदलाव से बढ़ी सतर्कता

लगातार बदलते मौसम को देखते हुए प्रशासन और मौसम विभाग दोनों लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं. खासकर खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गयी है.

Also Read: बिहार के लाल ने बनाया ऐसा प्लेटफॉर्म, जहां दिग्गज क्रिकेटर शेयर कर रहे हैं अपनी अनसुनी कहानियां, जानिए इसके बारे में

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन