लखीसराय में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार कम, बढ़ेगी उमस

Updated:
विज्ञापन

आसमान में बादल के बीच सूर्यदेव | Prabhat Khabar Network

लखीसराय में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम है। उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी हो सकती है। जानें आज का मौसम और कृषि विभाग की सलाह।

विज्ञापन

लखीसराय : जिले में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में धूप भी निकल सकती है. हालांकि, बारिश की संभावना काफी कम है. तापमान में बढ़ोतरी के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन बारिश की संभावना कम है.

किसानों के लिए राहत की खबर

कृषि विभाग के अनुसार फिलहाल धान की फसल में कीट और रोग का प्रकोप नहीं है. किसान मौसम का लाभ उठाकर धान की फसल में निकौनी और खेत की जरूरी देखभाल कर सकते हैं. वर्तमान में फसल की स्थिति सामान्य बतायी गयी है.

शुक्रवार और शनिवार को हो सकती है बौछार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को मौसम में बदलाव हो सकता है. इस दौरान अचानक बादल घिरने के साथ हल्की बौछार पड़ने की संभावना है. तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच लोगों को उमस से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीने और तेज धूप में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गयी है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन