मकुना में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस के पास पहुंचे थानाध्यक्ष रणधीर कुमार | Prabhat Khabar Network

लखीसराय के कबैया थाना क्षेत्र के मकुना से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान करने की कोशिश में जुटी है।

विज्ञापन

लखीसराय : कबैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 29 स्थित मकुना से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है. शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

कबैया थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों से मकुना क्षेत्र में एक अज्ञात शव पड़े होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ

पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है. इसके लिए आसपास के इलाकों में लोगों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही जिले के अन्य थानों को भी शव मिलने की सूचना दी गयी है, ताकि लापता लोगों से संबंधित जानकारी के आधार पर पहचान की जा सके.

पुलिस के अनुसार फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.


विज्ञापन
राजेश कुमार

लेखक के बारे में

By राजेश कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन