अजमानतीय वारंट में पिपरिया पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पिपरिया थाना बोर्ड का फोटो | Prabhat Khabar Network

पिपरिया थाना पुलिस ने अजमानतीय वारंट के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मचा है।

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : पिपरिया थाना पुलिस ने अजमानतीय वारंट के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपित वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. तीनों के खिलाफ न्यायालय से अजमानतीय वारंट निर्गत था.

पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने बताया कि वलीपुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह के पुत्र गोपाल कुमार उर्फ विलैया, वलीपुर गांव निवासी उपेंद्र सिंह के पुत्र जवाहर सिंह और मोहनपुर गांव निवासी स्व. सियाराम सहनी के पुत्र कृष्ण सहनी को गिरफ्तार किया गया.

न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस ने तीनों को विधिवत गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों में हड़कंप की स्थिति है.


विज्ञापन
राजेश गुप्ता

लेखक के बारे में

By राजेश गुप्ता

राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन