सदर अस्पताल लखीसराय में आज किस डॉक्टर की ड्यूटी? जानें ओपीडी से इमरजेंसी तक पूरा रोस्टर

विज्ञापन

सदर अस्पताल लखीसराय | Prabhat Khabar Network

सदर अस्पताल लखीसराय ने बुधवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का नया रोस्टर जारी किया है। यहाँ देखें डॉक्टरों की ड्यूटी और समय की पूरी जानकारी।

विज्ञापन

लखीसराय : सदर अस्पताल लखीसराय में बुधवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया गया है. मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल के विभिन्न विभागों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित के अनुसार सुबह की ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम की ओपीडी दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चलेगी. वहीं, इमरजेंसी सेवा चौबीसों घंटे चालू रहेगी.

दो पालियों में चलेगी ओपीडी

बुधवार को सामान्य ओपीडी की सुबह की पाली में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक डॉ. सुधांशु कुमार और डॉ. विकास कुमार झा मरीजों को देखेंगे. आयुष ओपीडी में डॉ. बृजेंद्र कुमार की ड्यूटी रहेगी.

शाम की सामान्य ओपीडी में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक डॉ. संगीता राय मरीजों को देखेंगी. शाम की आयुष ओपीडी में डॉ. बसंत कुमार की ड्यूटी रहेगी. स्त्री एवं प्रसूति रोग ओपीडी में डॉ. रूपा मरीजों की जांच करेंगी.

भर्ती मरीजों के लिए तीन पालियों में ड्यूटी

अस्पताल के भर्ती मरीज विभाग के रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. निशांत निराला, दोपहर 2 से रात 8 बजे तक डॉ. मृत्युंजय कुमार और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. शाहिद वाशिम ड्यूटी पर रहेंगे.

इमरजेंसी में चौबीस घंटे डॉक्टर तैनात

इमरजेंसी सेवा के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. हरदीप बागेड़िया, दोपहर 2 से रात 8 बजे तक डॉ. संजय कुमार और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. तीरथा मांझी की ड्यूटी लगायी गयी है.

शिशु ओपीडी और एसएनसीयू में भी डॉक्टर उपलब्ध

शिशु रोग ओपीडी में बुधवार को डॉ. विभूषण कुमार मरीजों को देखेंगे. वहीं, एसएनसीयू में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक डॉ. विभूषण कुमार, दोपहर 2 से रात 8 बजे तक डॉ. सत्यम कुमार और रात 8 से सुबह 8 बजे तक डॉ. मणि भूषण कुमार ड्यूटी पर रहेंगे.


विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन