सूर्यगढ़ा में रोजगार मेला आज, 13 कंपनियां देंगी अवसर

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 27 Feb 2026 12:08 AM

विज्ञापन

कुशल युवा समृद्ध बिहार कार्यक्रम के तहत बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने व स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से 27 फरवरी 2026 शुक्रवार को सूर्यगढ़ा कार्यालय परिसर में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया है

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा.

कुशल युवा समृद्ध बिहार कार्यक्रम के तहत बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने व स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से 27 फरवरी 2026 शुक्रवार को सूर्यगढ़ा कार्यालय परिसर में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया है. यह मेला जीविका, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार के तत्वाधान में आयोजित किया जायेगा. मेला पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगा. जीविका बीपीएम नवीन कुमार ने बताया कि मेले में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, मशीन ऑपरेटर, रिटेल, लॉजिस्टिक स्टाफ, डाटा ऑपरेटर और फार्मा सहित विभिन्न पदों के लिए चयन किया जायेगा. चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों द्वारा प्रशिक्षण के बाद नियोजन का अवसर भी दिया जायेगा. जिला परियोजना प्रबंधक अनीता कुमारी ने बताया कि मेले में टाटा मोटर्स, एयरटेल पेमेंट बैंक, एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, विजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, डीसीएम टेक्सटाइल्स, एलआईसी सहित कुल 13 कंपनियां अपने स्टॉल लगाकर अभ्यर्थियों को रोजगार व मार्गदर्शन प्रदान करेंगी. आठवीं पास से लेकर स्नातक तक की योग्यता रखने वाले युवक-युवतियां इसमें भाग ले सकते हैं. प्रशासन ने अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन