मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक कर रही जीविका दीदी

Updated:
विज्ञापन

जीविका दीदियों द्वारा बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 के निमित्त शत प्रतिशत मतदान करने, निष्पक्ष चुनाव एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन

सामुदायिक संगठनों से गांवों में चला रही मतदाता जागरूकता अभियान

मतदान करने को लेकर लोगों को दिला रही शपथ

लखीसराय. जीविका दीदियों द्वारा बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 के निमित्त शत प्रतिशत मतदान करने, निष्पक्ष चुनाव एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार प्रयास किया जा रहा है. लखीसराय जिला में दो विधानसभा सीट के लिए प्रथम चरण में ही छह नवंबर को ही चुनाव कराने हैं. लिहाजा सभी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित और जागरूक करने का अभियान जारी है. मतदाता जागरूकता अभियान की कमान जीविका दीदियों ने भी संभाल रखी है और अपनी सक्रिय भागीदारी दे रही हैं. जिले के सभी पंचायतों में सामुदायिक संगठनों के माध्यम से जीविका दीदियां आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदाताओं को जागरूक कर रही हैं. स्वीप गतिविधियों के तहत जीविका दीदियां विभिन्न रचनात्मक माध्यमों यथा प्रभात फेरी, सामुदायिक शपथ, जागरूकता रैली, मेंहदी प्रतियोगिता, संध्या चौपाल, कैंडल मार्च, रंगोली निर्माण और घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत करा रही हैं. इसी के तहत मंगलवार को सभी 80 पंचायत एवं सभी गांवो में जीविका कैडर और जीविका कर्मियों के सहयोग ग्राम संगठन से जुड़ी दीदियों ने अपने-अपने गांव में रैली निकालकर ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ जैसे नारों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया. रैली में एक साथ गूंजते नारे ‘पहले वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है, छोड़ के घर के सारे काम, पहले जाकर करें मतदान’, ‘पहचान पत्र साथ ले, जाना देने वोट, आना नहीं है लोभ में, भय दारू या नोट’. ‘ईवीएम मशीन से, करना है मतदान. यह अपना अधिकार है, इसको सब ले जान’ आदि नारों से गांव की गलियों में लोकतंत्र के इस पर्व में सबकी सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर जागरूक कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन