नीट यूजी के आयोजन को ले दिये निर्देश
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 27 Feb 2026 12:06 AM
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के महानिदेशक की अध्यक्षता में नीट यूजी 2026 के सफल एवं सुचारू आयोजन हेतु राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गयी
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े जिलाधिकारी लखीसराय. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के महानिदेशक की अध्यक्षता में नीट यूजी 2026 के सफल एवं सुचारू आयोजन हेतु राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गयी. बैठक में परीक्षा केंद्रों के निर्धारण, सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित भंडारण एवं वितरण, यातायात प्रबंधन, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता तथा अभ्यर्थियों की सुविधा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. साथ ही, परीक्षा के निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संचालन हेतु दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा संवेदनशील स्थलों की विशेष निगरानी की रूपरेखा तैयार करने का निर्देश दिया गया. बैठक में लखीसराय से जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा जिले में परीक्षा की तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










