Lakhisaray News: लोकतंत्र में जनता का निर्णय होता है सर्वोपरि : विजय सिन्हा

Edited by RAVIKANT SINGH
Updated:
विज्ञापन

लोकतंत्र में जनता का निर्णय होता है सर्वोपरि : विजय सिन्हा

विज्ञापन

लखीसराय से राजीव मुरारी सिन्हा की रिपोर्ट़, Lakhisaray News : पूर्व उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को अशोक धाम में दर्शन-पूजन के पश्चात बड़हिया स्थित त्रिपुर सुन्दरी महारानी स्थान में विधिवत पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश एवं देश की समृद्धि, शांति एवं सुशासन की कामना की. बंगाल चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त हो रहे अपार बहुमत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विकास, पारदर्शिता और जनहित की राजनीति को जनता का निरंतर समर्थन मिलता रहेगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से शांति, संयम एवं लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करने की अपील की.

विज्ञापन
RAVIKANT SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIKANT SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन