ePaper

लड़की के अपहरण की दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated at : 29 Jul 2024 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
लड़की के अपहरण की दर्ज करायी प्राथमिकी

नीय थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की के अपहरण कर लिये जाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की के अपहरण कर लिये जाने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर अपहृत लड़की की मां ने सूर्यगढ़ा थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री के अपहरण कर लिये जाने का मामला दर्ज कराया है. आवेदन में उसने अपने ही गांव के कृष्ण पंडित के पुत्र दीपक कुमार और उसके सहयोगी सह प्रकाश राम के पुत्र रौशन कुमार, बहादुर साव के पुत्र बालमुकुंद कुमार आदि पर पुत्री का अपहरण कर लिये जाने का आरोप लगाया है. आवेदन में उन्होंने कहा कि वह सत्संग में मुंगेर गयी हुई थी, इसी बीच उनकी बच्ची को अकेले पाकर दीपक कुमार व उसके सहयोगियों ने अपहरण कर लिया. इस संबंध में जब उनके घर पर शिकायत करने गयी तो उपरोक्त सभी लोग घर से फरार थे. उसने पुलिस से अपनी पुत्री की बरामदगी की गुहार लगायी है. इस संबंध सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 237/24 के तहत मामला दर्ज किया गया है. प्रशिक्षु डीएसपी सह सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष आकाश किशोर ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन