डीटीओ एवं एमवीआई के लगातार चेकिंग से शहर में ई-रिक्शा का भार हुआ कम
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन

डीटीओ मुकुल पंकज मणि एवं एमवीआई प्रतीक कुमार के द्वारा लगातार चेकिंग अभियान से शहर की सड़क पर ई-रिक्शा का भार कम होते दिखाई दे रहा
विज्ञापन
यातायात सुविधा भी हुआ थोड़ा सुगम, जाम की स्थिति से थोड़ी राहत
लखीसराय. डीटीओ मुकुल पंकज मणि एवं एमवीआई प्रतीक कुमार के द्वारा लगातार चेकिंग अभियान से शहर की सड़क पर ई-रिक्शा का भार कम होते दिखाई दे रहा है. डीटीओ के द्वारा सभी प्रकार के वाहनों की चेकिंग लगातार की जा रही है. जिसमें ई-रिक्शा अधिक संख्या में जब्त हो रहा है. कई चालक के पास कागजात के नाम पर इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस आदि नहीं होने के कारण पकड़े जा रहे हैं. विद्यापीठ चौक से स्टेशन एवं स्टेशन से जमुई मोड़ के साथ नया बाजार से तेतरहाट एवं रामगढ़ चौक के लिए शहर प्रतिदिन आठ हजार से अधिक ई-रिक्शा का परिचालन होता है. पेट्रोल एवं डीजल नहीं खर्च होने के कारण ई-रिक्शा कहीं भी खाली भी दौड़ती रहती है. जिससे कि जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. डीटीओ एवं एमवीआई द्वारा शहर के जमुई मोड़, बाईपास मोड़, न्यू बाईपास मोड़, विद्यापीठ चौक एवं रेल पुल के नीचे लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इससे शहर के यातायात में थोड़ी सुधार तो हुआ ही है साथ में परिवहन विभाग को राजस्व की भी प्राप्ति हुई है. डीटीओ मुकुल पंकज मणि ने बताया कि वाहन चेकिंग के लिए डेली रूटीन तैयार को गयी है. चेकिंग अभियान प्रतिदिन चलाया जायेगा.—————————————————————–
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










