संवेदनशील बनें, प्राथमिक सहायता देकर निभायें इंसानियत

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 24 Feb 2026 6:36 PM

विज्ञापन

शिविर प्रधान के नेतृत्व में प्रशिक्षक अनुराग आनंद ने विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार की देखरेख में प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक संपन्न कराया.

विज्ञापन

भारत स्काउट और गाइड के पांच दिवसीय प्रथम सोपान प्रशिक्षण सह परीक्षण शिविर में दिया गया संदेश सूर्यगढ़ा प्रखंड के मोहम्मदपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहम्मदपुर में आयोजित हुआ प्रशिक्षण सह परीक्षण शिविर सूर्यगढ़ा. भारत स्काउट और गाइड के तत्वावधान में सूर्यगढ़ा प्रखंड के मोहम्मदपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मोहम्मदपुर में आयोजित पांच दिवसीय प्रथम सोपान प्रशिक्षण सह परीक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हर्षोल्लास के साथ किया गया. अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति के संदेश के बीच आयोजित इस शिविर में बच्चों ने स्काउट-गाइड की विभिन्न गतिविधियों का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया. शिविर का संचालन जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) मृत्युंजय कुमार व गाइड डीओसी वंदना कुमारी के निर्देशानुसार किया गया. शिविर प्रधान के नेतृत्व में प्रशिक्षक अनुराग आनंद ने विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार की देखरेख में प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक संपन्न कराया. समापन समारोह का उद्घाटन मुखिया प्रतिनिधि व वार्ड सदस्य सह विद्यालय अध्यक्ष चंदन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदपुर के प्रधानाध्यापक शंभूनाथ कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया. स्काउट चिंटू मल्लिक ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. जबकि शिक्षक संजीव कुमार ने स्वागत भाषण दिया. प्राथमिक उपचार सत्र में अनुराग आनंद ने कहा कि दुर्घटना या आकस्मिक बीमारी की स्थिति में डॉक्टर के आने से पहले दी गयी सहायता जीवन रक्षक साबित हो सकती है. उन्होंने प्रशिक्षुओं से संवेदनशील बनने एवं प्राथमिक सहायता देकर इंसानियत का धर्म निभाने की बात कही. प्रशिक्षुओं को चोट, मोच, जलन, कटाव, बेहोशी व सर्पदंश जैसी परिस्थितियों में त्वरित सहायता देने के गुर सिखाये गये. बच्चों ने स्वयं प्राथमिक उपचार किट तैयार कर उसका प्रदर्शन भी किया. प्रतियोगिता में गाइड दल से मीनाक्षी कुमारी व स्काउट दल से निष्कर्ष कुमार प्रथम रहे. अन्य विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन के बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन