दीपावली संपन्न होने के साथ ही छठ पूजा की शुरू हुई तैयारी

बड़हिया के बीएनएम कॉलेज घाट सहित विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान करने तथा छठ पूजा के लिए जल भरने को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी.
छठ पूजा को लेकर गंगा स्नान करने वालों की उमड़ रही भीड़
बाजार में मुक्कमल सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से आम जन को हो रही परेशानी
बाजार में छठ पर्व को लेकर सामग्रियों की खरीदारी के लिए पहुंचने लगे हैं लोग
बड़हिया. दीपों का त्योहार दीपावली एवं लक्ष्मी गणेश की पूजा के संपन्न होने के साथ ही छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गयी है. मंगलवार को बड़हिया के बीएनएम कॉलेज घाट सहित विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान करने तथा छठ पूजा के लिए जल भरने को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. अहले सुबह से ही दूर दराज के इलाकों से विभिन्न रेल गाड़ियों तथा निजी वाहनों द्वारा श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था. हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करने के उपरांत विख्यात मां बाला त्रिपुर सुंदरी जगदंबा मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा विभिन्न पात्रों में छठ पूजा के लिए गंगाजल भरकर अपने-अपने घरों को प्रस्थान किया. गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के बजह से बड़हिया बाजार तथा रेलवे स्टेशन पर भी काफी गहमागहमी रही. बड़हिया से आने और जाने वाली सभी रेलगाड़ियों में भारी भीड़ देखी गयी. गंगा घाट पर प्रशासनिक सुविधा नदारद दिखी. ना ही भीड़ नियंत्रण को लेकर कहीं समुचित व्यवस्था दिखी, न ही गंगा घाट पर किसी आपात या अनहोनी से निपटने को लेकर कोई व्यवस्था दिखी. बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष गंगा स्नान को लेकर लाखों की संख्या में छठ वर्ती एवं उनके परिजन बड़हिया गंगा तट पर पहुंचते हैं, लेकिन इसके बावजूद न ही परिवहन व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर कोई मुकम्मल व्यवस्था की गयी है न ही सुरक्षा व्यस्था. सुरक्षा व्यवस्था के प्रशासन के इस लापरवाह रवैये के कारण पूरा बाजार, गंगा घाट जाने वाली रास्ते में आम लोग काफी अस्त व्यस्त रहे. लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बड़हिया बाजार मंगलवार को रौनक दिखने को मिला. लोग आस्था का चार दिवसीय महापर्व कार्तिक महापर्व को लेकर बड़हिया बाजार में चहल-पहल दिखने को मिला. सभी व्यक्तियों का उद्देश्य एक ही है कि किसी भी प्रकार से छठी मइया की कृपा उन पर बनी रहे. बड़हिया में छठ पूजा को लेकर गंगा स्नान व बाजार में छठ पर्व के सामग्री की खरीदारी होने लगी है. भीड़ अधिक होने के कारण नगर के सभी प्रमुख मार्ग जाम रहे, जिससे लोगों को गंतव्य तक जाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी. अधिकारियों ने छठ घाटों पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया. पुलिस प्रशासन जाम हटाने के लिए जद्दोजहद करता रहा. सूर्योपासना के पर्व की धूम बुधवार को बाजारों में दिखी. व्रती खरना की तैयारी में लगे हुए हैं. छठ की खरीदारी के लिए शहर के बाजार में रौनक आ गयी है. छठ पूजा के लिए सूप-दउरा आदि की अस्थायी दुकानें चौराहे पर सजी रही. पूजन के लिए जमकर खरीदारी की गयी. पूजा सामग्री की दुकानों पर जमकर खरीदारी हो रही है. हर तरफ छठ की उमंग है और लोग खरीदारी में जुटे हैं. बाजार में लोकल सूप-डाले भी उपलब्ध हैं. साइज के हिसाब से सूप 80 से 100 रुपए में और डाला 100 से 200 रुपये में मिल रहा है. पीतल और कांसे के सूप की भी खरीदारी हो रही है. इसके अलावा आम की लकड़ी की बिक्री हो रही है.——————————————————————————————————————————————
दीपावली के बाद छठ की तैयारियां में जुटे लोग, छठ के गीतों से बदल रहा है भक्ति का माहौलकिऊल नदी के कुछ घाटों पर कीचड़ और पानी से हो रही समस्या
गढ़ी बिशनपुर एवं विद्यापीठ चौक के कुछ घाटों की स्थिति है दयनीय
व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को हो सकती है समस्या
प्रतिनिधि, लखीसराय. दीपावली के बाद लोगों द्वारा अब छठ की तैयारी करना शुरू कर दिया है. किऊल नदी घाट एवं नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न पोखर की साफ-सफाई तेजी से कराया जा रहा है. किऊल नदी एवं नगर परिषद क्षेत्र के कल 43 छठ घाट का साफ-सफाई किया जाना है, जिसमें नगर परिषद स्थित पोखर के 18 घाट एवं किऊल नदी के कल 25 घाटों की साफ-सफाई युद्धस्तर पर कराया जा रहा है. किऊल नदी की कुछ घाटों पर काफी कीचड़ एवं पानी होने के कारण लोग असमंजस में है, नगर परिषद के उपसभापति शिव शंकर राम ने बताया कि विद्यापीठ चौक स्थित दो पंचायत के अलावा वार्ड नंबर 2,3 एवं 4 के छठ घाट पर व्रतियों के द्वारा अर्घ्य दिया जाता है. उन्होंने बताया कि विद्यापीठ चौक के महावीर घाट के अलावा कुशवाहा घाट से कीचड़ हटाकर बालू बिछाया जायेगा एवं रास्ते का साफ-सफाई कराया जायेगा.
——————————————————डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




