महावीर जयंती पर तिनसीमानी धाम में जुटा जनसमूह, समाज एकजुटता का दिया संदेश

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 23 Apr 2026 6:16 PM

विज्ञापन

महावीर जयंती पर तिनसीमानी धाम में जुटा जनसमूह, समाज एकजुटता का दिया संदेश

विज्ञापन

बड़हिया. प्रखंड के सरौरा स्थित तिनसीमानी धाम में गुरुवार को अखिल भारतीय ढाढ़ी विकास मंच की ओर से महावीर जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों की भागीदारी रही, जहां सभी ने बाबा महावीर को श्रद्धापूर्वक नमन किया. मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि बाबा महावीर ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष करते हुए ढाढ़ी समाज को संगठित करने का ऐतिहासिक कार्य किया था. उन्होंने शिक्षा व संगठन के महत्व को समझाते हुए समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किया. गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ना व समाज में जागरूकता फैलाना उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य रहा. वक्ताओं ने यह भी कहा कि बाबा महावीर सरौरा के ही निवासी थे और उनके नेतृत्व में ढाढ़ी समाज ने एक नयी दिशा प्राप्त की. उनके योगदान को याद करते हुए हर वर्ष तिनसीमानी धाम में जयंती समारोह आयोजित किया जाता है. कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार धारी, राष्ट्रीय संयोजक ललन कुमार, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार ‘पप्पू’, प्रदेश अध्यक्ष मनोज राम, महासचिव हरेराम धारी, युवा नेता राजन कुमार, मीडिया प्रभारी अनिश कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार धारी ने व संचालन मनोज राम ने किया. अंत में उपस्थित लोगों ने बाबा महावीर के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन