फरार पति पर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू, घर पर चस्पा किया गया इश्तिहार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस अगर सक्रिय हो जाती है तो अपराधी को बाहर रहना संभव नहीं होता है. इसका परिचय लखीसराय में पुलिस ने दिया है. फरार आरोपी के घर इश्तिहार चिपकाया.

विज्ञापन

बड़हिया के प्रतिनिधि के अनुसार

स्थानीय थाना क्षेत्र के खुटहा गांव में हुए बहुचर्चित रिंकू देवी हत्या मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपित साजन मल्लिक के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई का अगला चरण शुरू कर दिया है. रविवार को न्यायालय के निर्देश पर उसके आवास पर इश्तिहार तामील कराया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपित को निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.

तय समय में हाजिर नहीं होने की स्थिति में उसकी संपत्ति की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई अमल में लायी जायेगी. हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस पहले ही मृतका के पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. वहीं मामले में संलिप्त एक नाबालिग को बाल सुधार गृह में रखा गया है.

घटना के बाद से साजन मल्लिक लगातार फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं. इश्तिहार की कार्रवाई एसआई जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में संपन्न हुई. थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि यदि आरोपित निर्धारित अवधि के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करता है तो अगले सप्ताह न्यायालय के आदेशानुसार कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन