ePaper

बाइक की ठोकर से पांच वर्षीय बालक गंभीर, बाइक सवार फरार

Updated at : 21 Oct 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक की ठोकर से पांच वर्षीय बालक गंभीर, बाइक सवार फरार

बड़हिया नगर के जगदंबा मंदिर पथ पर एक बाइक सवार ने रास्ते में खेल रहे पांच वर्षीय बच्चे मुन्ना कुमार को ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

बड़हिया. सोमवार की शाम बड़हिया नगर के जगदंबा मंदिर पथ पर एक बाइक सवार ने रास्ते में खेल रहे पांच वर्षीय बच्चे मुन्ना कुमार को ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया. जख्मी बच्चे को गंभीर हालत में इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां बच्चे की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल भेज दिया. गांजा के साथ एक धराया, भेजा जेल मेदनीचौकी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि मुंगेर के कासिम बाजार थाना अंतर्गत लल्लू पोखर कंकड़ घाट निवासी बिंदेश्वरी यादव के पुत्र राजू यादव को गांजा के साथ गिरफ्तार किया. वहीं गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. भिड़हा से कोर्ट का वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल मेदनीचौकी. मंगलवार को स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत भिड़हा गांव से कोर्ट का वारंटी गिरफ्तार किया गया. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसके घर भिड़हा से जयराम महतो के पुत्र निखिल कुमार को गिरफ्तार किया गया. वो 177/24 का प्राथमिकी अभियुक्त था और फरार चल रहा था. गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन